Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड सीनियर पुरुष टीम ट्रायल की तारीख का हुआ ऐलान, सभी खिलाड़ियों को पहुंचना है काशीपुर

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के दिशा निर्देश पर जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन ने सीनियर पुरुष के ट्रॉयल की तिथि में बदलाव की है। जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि सीनियर पुरुष के जोनल ट्रॉयल अब 23/24/25 अगस्त को हाईलैंडर क्रिकेट अकेडमी काशीपुर में संपन्न होंगे। जबकि 26 अगस्त को रिजर्व दिन रखा गया है। जिले से 30 खिलाड़ी जोनल ट्रॉयल में हिस्सा लेंगे।जिला कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया काशीपुर हाईलेंडर अकेडमी में पूरे कुमाऊँ मंडल के साथ ही गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के खिलाड़ी इसमें प्रति भाग करेंगे। साथ ही जिले में किसी भी अन्य जानकारी के लिये रोहित भट्ट के नम्बर 7906707841 पर जानकारी ले सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमेश्वर में अंजली हत्याकांड के आरोपी की हॉस्पिटल में मौत, वारदात के बाद किया था जहर का सेवन

लडोली गांव निवासी मेजर जनरल गजेंद्र जोशी बनेंगे लेफ्टिनेंट जनरल, सेना से जुड़ा है पूरा परिवार

बता दें कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने नए सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। अंडर-19 कैंप देहरादून में चल रहा है। इसके अलावा अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए भी ट्रायल जारी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले साल की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी कराने का फैसला लिया है। बीसीसीआई का महिला अंडर-19 वनडे और वीनू मांकड़ ट्रॉफी (पुरुषों की अंडर-19) टूर्नामेंट के साथ नए घरेलू सीजन शुरू करने का इरादा है। दोनों टूर्नामेंट पिछले साल कोरोना महामारी के कारण आयोजित नहीं किए जा सके थे।

शराब के नशे में भूल गया स्कूटी, मुखानी पुलिस से कहा सब्जी लेने गया था स्कूटी चोरी हो गई

पौड़ी निवासी सूबेदार राम सिंह भंडारी जम्मू कश्मीर में शहीद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top