Champawat News

लडोली गांव निवासी मेजर जनरल गजेंद्र जोशी बनेंगे लेफ्टिनेंट जनरल, सेना से जुड़ा है पूरा परिवार

लडोली गांव निवासी मेजर जनरल गजेंद्र जोशी बनेंगे लेफ्टिनेंट जनरल, सेना से जुड़ा है पूरा परिवार
Ad

चंपावत: देवभूमि के लोगों में देश सेवा का जज्बा शुरू से ही प्रबल रहा है। यहां एक या दो नहीं बल्कि सैंकड़ो परिवार ऐसे हैं, जो पीढ़ियों से आर्मी में भर्ती होकर देश की रक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में शामिल हैं लडोली गांव का जोशी परिवार। अब परिवार के सदस्य मेजर जनरल गजेंद्र जोशी जल्द ही लेफ्टिनेंट जनरल बनने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

चंपावत जिले के गांव लडोली में रहने वाले गजेंद्र जोशी फिलहाल मेजर जनरल के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वह वर्तमान में डिफेंस सेकेट्रेट दिल्ली में मेजर जनरल के पद पर तैनात हैं। गौरतलब है कि मेजर जनरल जोशी का सफर बड़े ही साहस, त्याग और कई सारे ऑपरेशन की सफलता से भरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: शराब के नशे में भूल गया स्कूटी, मुखानी पुलिस से कहा सब्जी लेने गया था स्कूटी चोरी हो गई

यह भी पढ़ें: पौड़ी निवासी सूबेदार राम सिंह भंडारी जम्मू कश्मीर में शहीद

19 दिसंबर 1987 को आइएमए से कमीशन प्राप्त कर सेना में शामिल होने वाले मेजर जनरल गजेंद्र जोशी ने श्रीलंका से लेकर जम्मू कश्मीर तक अदम्य साहस और अनुभव का परिचय दिया है। वह एनडीए खड़क्सवाला में इंस्ट्रक्टर पद पर रहे।

इसके साथ साथ ही मेजर जनरन जोशी ने कई ऑपरेशन को सफलता से लीड किया। जिसमें श्रीलंका में ऑपरेशन पवन, असम व मणिपुर में ऑपरेशन रायनू व हिमपात, जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक मुख्य तौर पर गिने जाते हैं। जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय बटालियन को कमांड किया तो उन्हें सेना मेडल से भी नवाजा गया।

यह भी पढ़ें: चंपावत में म्यूजिक स्कूल खोलना चाहते हैं पवनदीप राजन, माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान से अपने घर देहरादून लौटे दो लोगों ने सुनाई आपबीती, कहा ये चार दिन कभी नहीं भूलेंगे

55 वर्षीय मेजर जनरल गजेंद्र जोशी के परिवार का भी उनकी इस सफलता में काफी बड़ा रोल है। दरअसल पूरा परिवार ही आर्मी से जुड़ा हुआ रहा है। गजेंद्र के पिता आनंद बल्लभ जोशी सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट तो ससुर भुवन चंद्र पांडेय आर्मी में अफसर पद से रिटायर्ड हैं।

गजेंद्र का बेटा आयुष जम्मू कश्मीर में लेफ्टिनेंट पद पर कार्यरत हैं। जबकि छोटा बेटा अनिवेश पूना में कंपनी में मैनेजर है। इतना ही नहीं उनकी पत्नी रीता जोशी भी आर्मी स्कूल में पढ़ाती हैं। अब इस परिवार को खुशी मनाने का बड़ा मौका मिला है। मजर जनरल गजेंद्र जोशी को सेना का दूसरे सबसे उच्चतम पद मिलने वाला है। पूरा क्षेत्र जश्न में डूबा हुआ है।

यह भी पढ़ें: भीमताल में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म,पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए मुरादाबाद पहुंची

यह भी पढ़ें: बागेश्वर में तैनात डॉ. नेहा को बधाई दीजिए, केबीसी में जीत लिए साढ़े 12 लाख रुपए

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top