Uttarakhand News

एसएमएस दत्ता स्कूल के नाम रहा स्कूल इंडिया कप का खिताब, ये खिलाड़ी बना मैच का हीरो

Ad

रुद्रपुर: स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्कूल इंडिया कप-2018 का खिताब एसएमएस दत्ता मेमोरियल नोसगे स्कूल खटीमा के नाम रहा। रुद्रपुर पुलिस लाइन में खेले गए फाइनल मुकाबले में एसएमएस दत्ता मेमोरियल नोसगे स्कूल खटीमा और हॉली चाइल्ड स्कूल रुद्रपुर आमने सामने थे। फाइनल मुकाबले में हॉली चाइल्ड स्कूल रुद्रपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएमएस दत्ता मेमोरियल नोसगे स्कूल खटीमा की टीम 25 ओवर में केवल 108 रन बना सकी। एसएमएस दत्ता मेमोरियल नोसगे स्कूल खटीमा की ओर से बल्लेबाजी में विवेक ओली 29 और उज्जवल गुप्ता 18 ने रनों का योगदान दिया। हॉली चाइल्ड स्कूल रुद्रपुर की ओर से गेंदबाजी में य़श ने 6 विकेट अपने नाम किए।

छोटे लक्ष्य पीछा करने उतरी हॉली चाइल्ड स्कूल की टीम 68 रनों पर ऑल आउट हो गई।  एसएमएस दत्ता मेमोरियल नोसगे स्कूल खटीमा की ओर से गेंदबाजी में आदित्य हीरो बनें। उन्होंने 5 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए और मुकाबला 40 रनों से नोसगे स्कूल खटीमा के पक्ष में रहा।

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में अाभा पटेल ( G.D GOENKA पब्लिक स्कूल रुद्रपुर), विषिष्ठ अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड पुलिस के गिरीश जोशी और मनीष शर्मा द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के राज्य कॉर्डिनेटर उमेश जोशी , ऊधमसिंह नगर जिला कॉर्डिनेटर दान सिंह भंडारी, दान सिंह कन्याल, महेंद्र बिष्ट, धिरेंद्र डालाकोटी, खेल विभाग के निशांत मेहता मौजूद रहे। सभी ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों का धन्यवाद किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top