Sports News

अमेरिका में जारी है उन्मुक्त चंद का शानदार फॉर्म, लगातार दूसरी फिफ्टी जमाई

Ad

हल्द्वानी: भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्व बल्लेबाज उन्मुक्त चंद ने अमेरिका माइनर लीग में लय पकड़ ली है। शुरू के मुकाबलों में भले ही वह बड़ा स्कोर नहीं कर पाए थे लेकिन अब उन्होंने लय हासिल कर ली है। चंद ने लगातार दो फिफ्टी जड़ी है। इसके अलावा पिछले मुकाबलों में उनके बल्ले से 24 गेंदों में 30 रन निकले। इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए। सिलिकॉन स्ट्राइकर के बल्लेबाज उन्मुक्त ने Golden State Grizzlies के खिलाफ 56 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद उत्तराखंड के मूल निवासी उन्मुक्त के बल्ले से हॉलीवुड मास्टर्स ब्लास्टर के खिलाफ 54 गेदों में 61 रन निकले। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और दो छक्के लगाए। SAN DIEGO SURF RIDERS के खिलाफ भी उन्मुक्त लय में नजर आए। उन्होंने 125 के स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाए। चंद की टीम सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर ने अब तक 9 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है। उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। POINTs टेबल में उनकी टीम तीसरे स्थान में है। सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर को वेस्टर्न डिविजन में रखा गया है।

शानदार लय में लौटने के बाद चंद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पूरे समय मेरा हाथ थामने के लिए ईश्वर का हृदय से आभार।’ चंद ने 45 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो चौके छक्कों की बारिश करते हुए हाफ सेंचुरी कंप्लीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने बाद लगभग 30 भारतीय खिलाड़ी अमेरिका में क्रिकेट खेल रहे हैं। इन 30 खिलाड़ियों में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जितवाने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद का नाम भी शामिल है जो अमेरिका में जमकर रन बरसा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top