Sports News

विश्वकप ट्रॉफी के साथ उर्वशी रौतेला की फोटो वायरल, इस वजह से बन गई बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री

Ad

 Cricket World Cup Trophy and Urvashi Rautela: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की फोटो वायरल हो रही है।   उर्वशी रौतेला पेरिस में मौजूद एफिल टावर के सामने वनडे वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी का अनावरण करने वाली पहली अभिनेत्री बन गई हैं। इस बारे में उन्होंने  आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताया।   वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी के साथ उर्वशी रौतेला ग्लैमरस लुक में दिखाई दे रही हैं। शेयर किए गए इस तस्वीर में उर्वशी के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने हुड वाले घूंघट के साथ एक चमकदार सुनहरे रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहना हुआ है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि,”पेरिस फ्रांस के एफिल टॉवर पर “क्रिकेट विश्व कप 2023 ट्रॉफी ” का आधिकारिक तौर पर लॉन्च और अनावरण! यह मौका देने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और फ्रांस क्रिकेट का सादर आभार!”

उर्वशी रौतेला बॉलीवुड में विख्यात हैं लेकिन बैक टू बैक फिल्में नहीं करती हैं। हालांकि मॉडलिंग के क्षेत्र में वो काफी आगे निकल चुकी हैं। पेरिस फैशन वीक 2023 में सबसे कम उम्र की भारतीय शोस्टॉपर बनी थीं। उन्होंने हाल ही में अपना 29 वां जन्मदिन मनाया है। उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री रही हैं, जिनका नाम भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ जुड़ता रहा है। कई बार सोशल मीडिया पर इन दोनों को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कई बार इस बात का दावा किया गया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। परंतु जब भी इस बात की चर्चा इन दोनों के सामने हुई है, तो दोनों नहीं इन खबरों का खंडन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top