Sports News

उत्तराखंड ने दिल्ली को 4 रन से हराया, सत्यम ने झटके 5 विकेट और टीम नॉक आउट में पहुंची

Ad

Uttarakhand Under-23 Cricket Team: उत्तराखंड अंडर-23 टीम ने नॉकआउट में जगह बना ली है। वनडे टूर्नामेंट के लीग लिए मुकाबले में उत्तराखंड ने दिल्ली को 4 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम ने केवल 178 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए आर्यन शर्मा ने सबसे ज्यादा 81 रनों की पारी खेली। आर्यन ने 115 गेंद का सामना किया जिसमें पांच चौके लगाए। दीविज मेहरा ने पांच विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा शौर्य मलिक के खाते में दो विकेट आए।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत भी खराब रही। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने 30 रन से पहले दिल्ली के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद शोर्य मालिक और तेजस्वी के बीच साझेदारी हुई जिसने एक बार फिर दिल्ली की वापसी करा दी। तेजस्वी ने 34 और शौर्य मलिक ने 31 रनों का योगदान दिया। इन दोनों ही बल्लेबाजों के आउट होने के बाद दिल्ली मुकाबले से बाहर हो गई और 50 ओवर खेलने के बाद भी उत्तराखंड द्वारा दिए गए लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। उत्तराखंड के लिए सत्यम बालियान ने पांच विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ उत्तराखंड ने अंडर 23 वनडे टूर्नामेंट के नॉक आउट में प्रवेश कर लिया है। ग्रुप ए में उत्तराखंड ने 7 में से 6 मुकाबले जीतकर नॉक आउट में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड को मध्य प्रदेश के खिलाफ 17 नवंबर को भिड़ना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top