Uttarakhand News

Ranji Trophy: उत्तराखंड के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, दिल्ली को 147 रनों पर ALL OUT किया

Ad

Uttarakhand Vs Delhi: Ranji Trophy: दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में उत्तराखंड ने शानदार शुरुआत की है। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और दिल्ली को 147 रनों पर ऑल आउट कर दिया।
उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में देवेंद्र बोरा और अभय नेगी ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट हासिल किए तो वहीं दीपक धपोला और आकाश मधवाल ने दो-दो विकेट झटके।

ADVERTISEMENTS Ad

2023-24 सीजन में उत्तराखंड टीम ने अब तक रणजी ट्रॉफी में तीन मुकाबले खेले हैं जिसमें पुडुचेरी के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा तो वही एक मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में उत्तराखंड को जीत मिली थी। अब तक टूर्नामेंट में उत्तराखंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है, हालांकि बल्लेबाजों के प्रदर्शन अब तक प्रशंसकों को संतुष्ट नहीं कर पाया है।

दिल्ली के खिलाफ भी अच्छी दिन का खेल खत्म होने तक उत्तराखंड ने 98 रनों पर 4 विकेट खो दिए हैं। अवनीश सुधा नाबाद 55 रनों पर हैं। दूसरी ओर उनके साथ आदित्य तरे हैं। दोनों की कोशिश होगी कि उत्तराखंड को पहली पारी में अच्छी बढ़त दिलाई जाए ताकि दिल्ली दवाब में आए। उत्तराखंड के लिए नॉक आउट में पहुंचाना आसान भले ही ना हो लेकिन टीम को सभी चुनौतियों से पार पाना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top