Sports News

उत्तराखंड क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान, CAU ने जारी की 18 सदस्यीय खिलाड़ियों की लिस्ट

Ad

Uttarakhand News: Cricket Association Of Uttarakhand: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड ने आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में जेपी अत्रे क्रिकेट टूर्नामेंट और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने स्टैंड बाय के रूप में 7 खिलाड़ियों को भी रखा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड क्रिकेट टीम पर नजर डालें तो अवनीश सुधा, पीयूष जोशी, कुणाल चंदेला, दीक्षांशु नेगी, आदित्य तारे, अखिल सिंह, रावत प्रतीक पांडे, स्वप्निल सिंह, मयंक मिश्रा, हिमांशु बिष्ट, युवराज चौधरी, आकाश मधवाल, रंजन चौधरी, अभय नेगी, अग्रिम तिवारी, प्रशांत भाटी, रविंद्र नेगी और पीयूष सिंह को 18 सदस्यीय टीम में जगह मिली हैं। वहीं विशाल कश्यप, सागर रावत, तनुष गोसाई, आदित्य शेट्टी, गिरीश रतूड़ी, रोहित दानु और विनय कुमार को स्टैंड बाय के रूप में रखा गया है।

बता दें कि 28वीं ऑल इंडिया जेपी अत्रे मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 20 सितंबर से ट्राईसिटी में होने जा रहा है। ये टूर्नामेंट ट्राईसिटी के 7 स्टेडियम में आयोजित होगा और इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। इसके अलावा 50 ओवर फॉर्मेट में लीग कम नॉकआउट नियम के तहत मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मैच मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top