Sports News

IPL की तरह उत्तराखंड में क्रिकेट लीग, 6 जिलों की टीमों मिली जगह, लिस्ट देखें

Ad

UTTARAKHAND CRICKET NEWS: आईपीएल की तरह उत्तराखंड में भी क्रिकेट लीग शुरू होने जा रही है। साल 2018 से घरेलू क्रिकेट में शिरकत कर रही उत्तराखंड टीम के लिए ये एक बड़े मौके से कम नहीं है। उत्तराखंड प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 22 जून से शुरू होने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित की जा रही उत्तराखंड प्रीमियर लीग में छह टीमों के 18 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग के नौ मैच दिन और नौ मैच रात में होंगे। राजधानी देहरादून में सभी मुकाबले खेले जाएंगे।

प्रेसवर्ता में क्रिकेट एसोशिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा बताया गया कि लीग में देहरादून दबंग, टिहरी टाइटंस, हरिद्वार हीरोज, नैनीताल निंजा, ऊधमसिंंह नगर टाइगर व पिथौरागढ़ चैंप्स टीमें हिस्सा लेने जा रही है। क्रिकेट संघ का ये एक एक्सपेरिमेंट है और अगर ये आयोजन सफल रहता है तो आने वाले दिनों में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा।

सीएयू सचिव महिम वर्मा का कहना है कि भविष्य में उत्तराखंड प्रीमियर लीग को टीमें बढ़ाने के साथ खिलाड़ियों की भी नीलामी की जाएगी। जबकि महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए भी इस तरह की लीग का आयोजन होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top