Sports News

रणजी ट्रॉफी मैच में फिर चमके मयंक और स्वाप्निल, ओडिसा को पहले दिन ऑल आउट किया

Ad

देहरादून: पहले मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद उत्तराखंड क्रिकेट टीम ऊर्जा से भरी है। दूसरा मुकाबला ओडिसा के खिलाफ देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने पहले ही दिन विपक्षी टीम को ऑल आउट कर दिया। ऑडिसा की पहली टीम केवल 2 13 रनों पर ऑल आउट हो गई। नागालैंड के खिलाफ जीत में अहम योगदान देने वाले स्वाप्निल सिंह और मयंक मिश्रा की स्पिन जोड़ी ने एक बार फिर कमाल किया। दोनों ने मिलकर 7 विकेट अपने नाम हासिल किए। पहले मैच में नागालैंड के खिलाफ दोनों ने कुल 17 विकेट हासिल किए थे। स्वाप्निल ने 9 और मयंक मिश्रा ने 7 विकेट झटके थे।

ADVERTISEMENTS Ad

ओडिशा के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले की बात करें तो पहले ही सत्र से उत्तराखंड के गेंदबाजों ने दबदबा बनाए रखा। पहले 15 ओवर में ओडिशा के केवल 38 रन बने थे और तीन विकेट गिर गए थे। दीपक धपोला ने 2 और आकाश मधवाल ने एक विकेट हासिल किया। इसके बाद ओडिशा के लिए बिपलभ और कार्तिक बिसवाल के बीच चौथे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई और लगा कि ओडिशा मुकाबले में वापसी कर रहा लेकिन स्पिनरों ने उनके प्लान को धराशाई कर दिया।

मयंक मिश्रा ने कार्तिक को आउट किया, उन्होंने 48 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ओडिशा के लिए बल्लेबाजी में बिपलभ ने 46, अभिषेक ने 32 और राजेश ने 21 रनों की पारी खेली। इन बल्लेबाजों की पारी के बदौलत ही ओडिशा 200 रनों के पार पहुंचा। उत्तराखंड के लिए दीपक धपोला ने 2, आकाश मधवाल एक, मयंक मिश्रा 3 और स्वाप्निल सिंह ने 4 विकेट झटके। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने ओडिशा को ऑल आउट कर अपना काम कर दिया है। अब बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी होगी कि वो इस मुकाबले में टीम की पकड़ को मजबूत करें। वहीं ओडिशा अपने अनुभव का इस्तेमाल कर मुकाबले में वापसी का प्रयास करेगा। कुछ भी हो दूसरे दिन का खेल रोमांचक होने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top