Sports News

उत्तराखंड महिला टीम ने कर्नाटका को हराया, BCCI क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

Ad

Uttarakhand News: Women Senior Team: T-20 Tournament: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की महिला टीम ने टी-20 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। प्री क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड में कर्नाटका महिला टीम को 34 रनों से हराया। उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए पूनम राउत ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रीना जिंदल ने 43 , कंचन परिहार ने 14 और जासिया अख्तर ने 22 रनों की पारी खेली और उत्तराखंड के स्कोर को 157 तक पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटका की शुरुआत धीमी रही और इसका लाभ उत्तराखंड के गेंदबाजों ने उठाया। रन रेट बढ़ाने के चक्कर में कर्नाटका टीम विकेट खोते चले गई और केवल 123 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ मुकाबला 34 रनों से उत्तराखंड के पक्ष में रहा। उत्तराखंड के लिए अमीशा ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मानसी जोशी और एकता बिष्ट को 2-2 विकेट मिला। इस टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं और 5 में जीत हासिल की है। लीग मुकाबलों में उत्तराखंड को गोवा और राजस्थान ने हराया था लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए नॉक आउट में जगह बनाई। देखना होगा कि टीम इस मूमेंटम का इस्तेमाल भविष्य के मुकाबलों में कैसे करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top