Uttarakhand News

राघवी बिष्ट ने खेली 72 रनों की पारी, उत्तराखंड महिला टीम ने टी-20 मैच 149 रनों से जीता

Ad

Uttarakhand: Women: Cricket: Win: सीनियर महिला T20 ट्रॉफी में उत्तराखंड क्रिकेट टीम को एक शानदार जीत मिली है। उत्तराखंड ने अरुणाचल प्रदेश को T20 मुकाबले में 149 रनों से हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए महिला क्रिकेट सर्किट में अपना नाम मशहूर कर चुकीं राघवी बिष्ट ने शानदार 72 की पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों में 205 के ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 72 रन बनाएं। उनकी पारी में पांच चौके और पांच छक्के शामिल रहे। इसके अलावा मानसी जोशी ने 26 और श्वेता ने 21 रनों की पारी खेली।

ADVERTISEMENTS Ad

जवाब में अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम 21 रनों पर ऑल आउट हो गई। अरुणाचल के लिए कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पर नहीं कर पाया। उत्तराखंड के लिए अंजलि ने सर्वाधिक तीन और एकता बिष्ट को दो विकेट मिले। टूर्नामेंट की बात करें तो उत्तराखंड ने सात मुकाबलों में से चार में जीत हासिल की है। वहीं एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा तो दो मुकाबले बारिश के चलते रद्द हो गए। उत्तराखंड क्रिकेट टीम ग्रुप बी में टॉप पर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top