Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के वैभव भट्ट का हुआ वनडे टीम में चयन

Ad

देहरादून: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान आकाश मधवाल को दी गई है, वहीं उपकप्तान हल्द्वानी निवासी दीक्षांशु नेगी को बनाया गया है। इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था लेकिन टीम बड़े मुकाबलों को छोटे मार्जन से हार गई थी। दो मुकाबलों में टीम को दो रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वनडे टूर्नामेंट की टीम पर नजर डालें तो

ADVERTISEMENTS Ad

पूरी टीम पर एक नजर

जीवनजोत सिंह , कमल कन्याल , अवनीश सुधा, आदित्य तरे, पीयूष जोशी, दीक्षांशु नेगी, कुनाल चंदेला, प्रियांशु खंडूरी,स्वाप्निल सिंह, मयंक मिश्रा, हिमांशु बिष्ट, आकाश मधवाल, राजन कुमार, वैभन भट्ट, सत्यम बालियान, दीपक धपोला, अग्रिम तिवारी, अभय नेगी को टीम में जगह मिली है। इसके अलावा विशाल डंगवाल, विजय जेठी, गौरव कंबोज, धनराज सिंह और हरजीत सिंह को स्टेंड बाय में रखा गया है। इस टीम में हल्द्वानी के कमल कन्याल, वैभव भट्ट, दीक्षांशु नेगी, मयंक मिश्रा और पीयूष जोशी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top