Sports News

कोलकाता में पहला शतक और कोलकाता में महान शतक, ये है भारतीय क्रिकेट का ‘विराट’

photo source- social media

Virat Kohli Century: World Cup 2023: Sachin Tendulkar: 49 ODI Century: क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत ने ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हराकर विशाल जीत दर्ज कर ली है। जीत के नायक विराट कोहली रहे जिन्होंने शानदार नाबाद 101 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही विराट ने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक की भी बराबरी कर ली है। आपको बता दें कि विराट कोहली के लिए यह शतक इसलिए भी खास रहा क्योंकि उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट का पहला शतक भी कोलकाता के ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर 2009 में लगाया था।

भारत और साउथ अफ्रीका विश्वकप 2023 मुकाबला

विराट कोहली को पूरी दुनिया चेज मास्टर के नाम से जानती है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शानदार तरीके से टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम को लीड किया और टीम के स्कोर को निर्धारित 50 ओवर में 326 रनों तक पहुंचा दिया। विराट ने 121 गेंद में नाबाद 101 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौक भी निकले। इसके साथ ही उन्होंने श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और रविंद्र जडेजा के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई। विश्व कप 2023 में विराट का यह दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था।

विराट कोहली का पहला वनडे शतक

विराट कोहली के लिए कोलकाता का ईडन गार्डन खास बन गया, जिस मैदान में विराट ने पहला शतक लगाया था, उसी मैदान में उन्होंने अपने आदर्श पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी की। श्रीलंका के खिलाफ 2009 में खेले गए मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम 300 से ज्यादा का स्कोर चेंज कर रही थी। विराट कोहली ने 107 रनों की पारी खेली। ये वही मुकाबला है जिसका वीडियो आपने सोशल मीडिया पर देखा होगा, जहां गौतम गंभीर अपना मैन ऑफ द मैच का अवार्ड कोहली को दे रहे हैं। इस मैच में गंभीर ने भी शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 150 रन बनाए थे और भारत ने 317 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। विराट ने 49 वां शतक विश्व कप में लगाया है और अब फैंस चाहते हैं कि वो 50 वां शतक भी विश्व कप में ही लगा दें और टीम को चैंपियन बना कर सुनहरी यादें क्रिकेट इतिहास में दें।

To Top