Sports News

क्या विराट कोहली भी लेंगे टेस्ट से संन्यास, इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा अपडेट !

Ad

Cricket News: Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली ने इस फैसले की जानकारी बीसीसीआई को दे दी है। ऐसे में उनके आगामी इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा बनने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। हालांकि, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कोहली से यह निर्णय दोबारा विचारने की अपील की है। अब सभी की नजरें चयन समिति पर टिकी हैं, जो इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान करते वक्त कोहली के भविष्य को लेकर अपना रुख साफ करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि कोहली से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कहा। रोहित अब केवल वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो उनका सबसे मजबूत फॉर्मेट रहा है।

38 वर्षीय रोहित ने पिछले साल वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से भी संन्यास ले लिया था। वहीं विराट कोहली ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट को छोड़ने का ऐलान किया था। अब रोहित और कोहली की जोड़ी, जिसे फैंस प्यार से ‘ROKO’ कहते हैं, केवल वनडे क्रिकेट में नजर आएगी। दोनों खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल में भी सक्रिय हैं, हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आईपीएल को अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top