Sports News

यशस्वी जायसवाल का डेब्यू में शतक, भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास को बदल दिया

हल्द्वानी: युवा यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज में इतिहास रचा। यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ा है। भारत के लिए टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के रूप में शतक जमाने वाले वो तीसरे बल्लेबाज बनें हैं। इसके अलावा वो भारत के पहले ओपनर बन गए हैं जिन्होंने विदेशी धरती में डेब्यू शतक जड़ा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट में यशस्वी के नाम ये कामयाबी हाथ लगी है।

पहले टेस्ट के दूसरे दिन सभी को उम्मीद थी कि यशस्वी जायसवाल डेब्यू में शतक जमाएंगे। यशस्वी जायसवाल ने 216 गेंदों में शतक पूरा किया है। इससे पहले भारत के लिए शिखर धवन (2013 बनाम ऑस्ट्रेलिया) और पृथ्वी शॉ (2018 बनाम वेस्टइंडीज ) ये कारनामा कर चुके हैं। वहीं 91 साल के इतिहास में पहली बार हुआ जब भारतीय सलामी बल्लेबाज ने डेब्यू में विदेशी धरती पर शतक जड़ा है। जायसवाल पहले ही टेस्ट में शतक बनाने वाले भारत के 17वें बल्लेबाज बने, लेकिन अब करोड़ों भारतीय फैंस चाहते हैं कि भारत का युवा बल्लेबाज डेब्यू में दोहरा शतक जड़ा इतिहास रचे। अगर यशस्वी ऐसा करते हैं तो पहले ही टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले सिर्फ आठवे और पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

बता दें कि यशस्वी जायसवाल डेब्यू टेस्ट में भारत की ओर से सबसे अधिक गेंद खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने अब तक 350 गेंद पर का सामना किया। इस दौरान 14 चौके की मदद से नाबाद 143 रन बनाए हैं। इससे पहले डेब्यू टेस्ट में सबसे अधिक खेलने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन के नाम था। उन्होंने 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ ईडन गार्डंस पर 322 गेंद का सामना किया था। इस दौरान उन्होंने 110 रन भी बनाए थे।

डोमिनिका में दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने पहली पारी में 2 विकेट पर 312 रन बना लिए थे। यशस्वी 143 तो विराट कोहली 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। इस तरह से टीम इंडिया को 162 रन की बड़ी बढ़त मिली चुकी है और उसके अभी 8 विकेट शेष हैं। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने भी 103 रन की शतकीय पारी खेली। रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए 229 रनों की साझेदारी हुई।

To Top