Nainital-Haldwani News

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट लीग में यंग बॉयज क्रिकेट एकेडमी ने HCC बी को हराया

file photo
Ad

हल्द्वानी: जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला लीग में गुरुवार को यंग बॉयज क्रिकेट एकेडमी हल्द्वानी और हल्द्वानी क्रिकेटर्स बी के मध्य मै खेला गया। टॉस जीतकर यंग बॉयज क्रिकेट एकेडमी के कप्तान विवेक तिवारी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।सलामी बल्लेबाज विकास उपाध्याय 2 छक्के 3 चौके की मदद से 30 रन बनाए। इसके बाद कप्तान विवेक तिवारी ने 40 गेंद में 2 छक्के 9 चौके की मदद से 58 रन और मयंक चौहान के 64 गेंद में 7 चौके की मदद से 51 रन की पारी खेली। पूरी टीम 38 ओवर में 196 रन पर आउट हों गई।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी क्रिकेटर्स के लिये गौरव अधिकारी ने 3 जबकि मनीष और सुजान ने 2–2 विकेट झटके।जबाब में उतरी हल्द्वानी क्रिकेटर्स की पूरी टीम 27 ओवर में 97 रन बनाकर ढ़ेर हो गई।मुकाबला 99 रनो से यंग बॉयज के पक्ष में रहा। एचसीसी के लिए बल्लेबाज मनीष कुमार ने 60 गेंद में 7 चौके 2 छक्के की मदद से 49 रन बनाये। यंग बॉयज के लिये करन जोशी और चारू जोशी ने 3-3 विकेट लिये जबकि कमल उप्रेती ने 2 विकेट लिये। मैच के अंपायर निश्चल जोशी व इकरार अंसारी थे जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी दया पनेरू व पवन राणा ने निभाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top