Sports News

उत्तराखण्ड क्रिकेट फैंस के लिए मायूसी, पंत और पांडे की टीम इंडिया से छुट्टी

Ad

हल्द्वानी: भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया वनडे के साथ-साथ न्यूजीलैंड वनडे और टी-20 सीरीज के लिए ऐलान हो गया है। विश्वकप को देखते हुए चयनकर्तओं ने महेंद्र सिंह धोनी को वापस जगह दी है। रिपोर्ट की मानें तो ‘अब सिर्फ 8 वनडे मैच खेले जाने हैं, तो चयनकर्ता धोनी को वर्ल्ड कप से पहले पूरा समय देना चाहते हैं।  वहीं केएल राहुल के चयन ने सभी को हैरान किया है। इस चयन ने उत्तराखण्ड के क्रिकेट फैंस को भी निराश किया है। उत्तराखण्ड के मनीष पांडे और ऋषभ पंत को चयनकर्ताओं ने टीम में जगह नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में धोनी को आराम दिया गया था। अब धोनी को आराम के बाद वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। धोनी के अलावा एशिया कप में चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हुए हार्दिक पंड्या और मोहम्मद शमी की भी टीम में वापसी हुई है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में 12 जनवरी से 3 वनडे मैचों की सीरीज के बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होना है, जहां टीम को 5 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड दौरे का आगाज 23 जनवरी से होगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए एक ही टीम चुनी गई है। टीम इंडिया 6 फरवरी से यहां 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

इस दौरे पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, मनीष पांडे और उमेश यादव को टीम में जगह नहीं मिली है। चयनकर्ताओं ने वनडे सीरीज के साथ-साथ न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली टी 20 मैचों की सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा कर दी है।  टीम इंडिया में 12 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करेगी। इसके बाद एडिलेड (15 जनवरी) और मेलबर्न (18 जनवरी) को दूसरा और तीसरा मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद यहीं से न्यू जीलैंड रवाना होगी, जहां वह अपने दौरे की शुरुआत 5 वनडे मैचों की सीरीज से करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top