Sports News

ऋषभ हैं चयनकर्ताओं की पहली पसंद, तो क्या खत्म हो जाएगा इस खिलाड़ी का करियर !

Ad

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया में कई बदलाव किए गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज दौरे में शामिल नहीं हुए है। विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को टीम में चुना गया है। पंत को तीनों फॉर्मेट में जगह दी गई है। मुख्य चयनकर्ता एमके प्रसाद ने कहा कि ऋषभ पंत काफी प्रभावी है। उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है और इसके लिए उन्हें अधिक से अधिक मौके दिए जाएंगे। बता दें कि ऋषभ पंत पिछले एक साल से टीम इंडिया के सदस्य है। पंत ने अबतक मिले सबी मौकों को भुनाया है। साल 2018 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीद और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में उनके प्रदर्शन ने सभी का दिल जीता और विश्वास दिलाया कि वो टीम इंडिया के भविष्य है। पंत के चयन से अनुभवी दिनेश कार्तिक को किसी भी फॉर्मेट में जगह नहीं मिली, चयनकर्ताओं के इस फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि दिनेश कार्तिक का करियर लगभग खत्म हो चुका है। पिछले साल निदहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले दिनेश कार्तिक अब शायद ही नीली जर्सी में दिखाई देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

चयनकर्ताओं की मानें तो उनका ध्यान अब अगले साल होने वाले वर्ल्ड टी-20 में है और उसे देखते हुए ही टीम इंडिया का चयन अब किया जाएगा। पंत केवल 21 साल के है और कार्तिक 34 साल के हो गए है। माना जा रहा है कि उम्र को देखते हुए भी चयनकर्ता अब पंत को अधिक मौके देना चाहती है। दिनेश कार्तिक ने साल 2004 में टीम इंडिया के लिए पहला मैच खेला था लेकिन वो कभी अपनी प्रतिभा को बड़े स्कोर में तब्दील कर पाए। वहीं धोनी के टीम में शामिल होने से वो केवल विकल्प के रूप में टीम इंडिया के सदस्य रहे।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए चयन टीम- तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीमः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, नवदीप सैनी।

तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीमः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, कुणाल पांड्या, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीमः विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top