Sports News

उत्तराखण्ड के ऋषभ को बच्चा कहना पड़ा टिम पेन को भारी, अब दुनिया सुन रही है करारा जवाब

Ad

नई दिल्ली: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर काफी सुर्खियां बटोर रहे है। पहले मैच में विकेट क पीछे रिकॉर्ड शिकार बनाने से लेकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को स्लेजिंग करने तक पंत बिल्कुल भी पीछे नहीं रह रहे है। वो अपने ही अंदाज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को मुंह तोड़ स्लेंजिंग का जवाब दे रहे हैं। उत्तराखण्ड के पंत का यह रवैया क्रिकेट फैंस को काफी भा रहा है। ताजा वीडियो पंत और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन का वायरल हुए है। दरअसल पंत की बल्लेबाजी के दौरान पेन ने उन्हें बच्चा कहा था जिसका जवाब पंत ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

https://youtu.be/tIVD1MV7n6s

भारत की बल्लेबाजी के दौरान टिम पेन ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को ये तक कह डाला कि ‘मैं अपनी पत्नी के साथ बाहर डिनर के लिए जाना चाहता हूं, क्या तुम घर पर बेबी सिट (बच्चों की देखभाल) भी करते हो?’ इसके अलावा टिम पेन ने रिषभ पंत को बिग बैश लीग में होबार्ट हरीकेन्स से खेलना का ऑफर भी दिया था।  ऐसे में दिल्ली के दबंग पंत कहां चुप रहने वाले थे शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 40वें ओवर में  मिचेल मार्श के आउट होने के बाद जब पेन बैटिंग करने आए तो पंत ने विकेट के पीछे से उनपर मोर्चा खोल दिया और मयंक अग्रवाल से बात करते हुए उन्हें उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया और उन्हें टेम्प्रेरी स्किपर करार दिया।

पंत ने कहा, आपके सामने एक स्पेशल मेहमान है। कम ऑन मैंकी( मयंक अग्रवाल)। क्या आपने कभी टेम्प्रेरी कैप्टन( अस्थाई कप्तान) शब्द सुना है। क्या आपने कभी अस्थाई कप्तान शब्द सुना है? आपको इन्हें आउट करने के लिए कुछ नहीं करना पडे़गा। इन्हें बस बात करना पसंद है बस ये यही काम कर पाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top