Nainital-Haldwani News

बल्लेबाजों के नाम रहा है SRS कप का दूसरा दिन, गेंदबाजों की खूब हुई पिटाई

Ad

हल्द्वानी: पंडित संत राम शर्मा क्रिकेट मेमोरियल कप अंडर-16 टूर्नामेंट में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में एसआरएस तो वही दूसरे मुकाबले में हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की। SRS कप का दूसरा दिन बल्लेबाजों का नाम रहा और खूब चौके-छक्के देखने को मिले।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी लाइव के YOUTUBE चैनल को जरूर SUBCRIBE करें

दिन का पहला मुकाबले एसआरएस क्रिकेट एकेडमी और रेनबो एकेडमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएस क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज सुमित जोशी और प्रदीप ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। प्रदीप 26 रन बनाकर लोकेश का शिकार हुए। पहला विकेट गिरने के बाद सुमित ने एसआरएस की पारी को संभाला और विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

हल्द्वानी लाइव के YOUTUBE चैनल को जरूर SUBCRIBE करें

एसआरएस का दूसरा विकेट दीपक के रूप में गिरा जो केवल 4 रन जोड़ सके। इसके बाद विशाल और सुमित ने शानदार बल्लेबाजी की। सुमित ने 71 रनों की पारी खेली। अंतिम ओवरों मे विशाल ने 62 और पारस जीना के 28 रनों के बदौलत एसआरएस क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए। रेनबो की ओर से लोकेश, अंकित और मानस ने 1-1 विकेट हासिल किया।

हल्द्वानी लाइव के YOUTUBE चैनल को जरूर SUBCRIBE करें

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेनबो के बल्लेबाजों ने शुरुआत अच्छी की लेकिन वो रनगति को तेज करने में नाकाम रहे। सलामी बल्लेबाज तैयब 31 और निकित ने 20 रन बनाए। इसके बाद अर्जुन 20 और लोकेश ने 28 रन जरूर बनाए लेकिन कोई भी बल्लेबाज अपनी पारी को बड़ी करने में कामयाब नहीं हुआ। रेनबो की पूरी टीम 149 रन ही बना सकी और मुकाबला 84 रनों से SRS के पक्ष में रहा। SRS की ओर से गेंदबाजी में रोहित ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए।

हल्द्वानी लाइव के YOUTUBE चैनल को जरूर SUBCRIBE करें

दिन का दूसरा मैच

दिन के दूसरे मुकाबले में हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी ने केंद्रीय विद्यालय स्कूल को 7 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केंद्रीय विद्यालय की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 150 रन बनाए। केवी की ओर से सबसे ज्यादा गर्वित ने 42, योगेश ने 29 और अजय ने 24 रनों का योगदान दिया।

हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में गौरव अधिकरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज ने सहदेव 27 और पारीतोष राणा ने 57 रनों की पारी खेली। वहीं अंत में गौरव अधिकारी के नाबाद 28 रनों के बदौलत हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी ने मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

हल्द्वानी लाइव के YOUTUBE चैनल को जरूर SUBCRIBE करें

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top