Chamoli News

भरोसे पर उतरी चमोली की मानसी नेगी, देश के लिए जीता पदक

Ad

Uttarakhand News: Mansi Negi: चमोली की “गोल्डन गर्ल” मानसी नेगी ने चीन में नाम रौशन किया है।
चीन के चेंगदू में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में चमोली की “गोल्डन गर्ल” मानसी नेगी ने 20 किमी वॉक रेस टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर देश के साथ प्रदेश व जनपद का नाम किया रोशन। इस जानकारी के सामने आने के बाद मानसी नेगी के गांव में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई दी जा रही है।  खबर पढ़ना जारी रखें…

ADVERTISEMENTS Ad

मानसी नेगी चमोली के गांव मझोठी की रहने वाली हैं। उन्होंने इससे पहले भी राज्य का नाम रौशन किया है। इससे पहले उन्होंने 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वाक में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। वहीं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बीस किलोमीटर रेस वॉकिंग में ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त किया था। मानसी के पिता लखपत सिंह नेगी का साल 2016 में निधन हो गया था। मां शकुंतला देवी ने बेटी को खिलाड़ी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। मां के परिश्रम को भी मानसी से देखा और अलग पहचान बनाने के लिए चमोली से देहरादून पहुंच गई। मानसी पिछले 7 सालों से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में ट्रेनिंग व अभ्यास कर रही हैं। खबर पढ़ना जारी रखें…

बता दें खेल विभाग की ओर से 24 मार्च को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में करीब 74 से अधिक खिलाड़ियों और 15 प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया था। इस लिस्ट में मानसी नेगी का नाम भी शामिल था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top