Uttarakhand News

उत्तराखंड क्रिकेट टीम में सरकारी स्कूल टीचर, टिहरी की अंजलि का वनडे में शानदार प्रदर्शन

Ad

Anjali Kathayat: Cricketer: Uttarakhand: उत्तराखंड महिला टीम वनडे टूर्नामेंट में शानदार लाय में दिख रही है। टीम ने अब तक खेले गए सभी पांच मुकाबलों में जीत हासिल की है। उत्तराखंड के लिए बल्लेबाजी में सीनियर खिलाड़ी पूनम राउत शानदार लय में है तो वहीं गेंदबाजी की कमान कप्तान एकता बिष्ट ने संभाली है। इसके अलावा कई युवा खिलाड़ियों ने भी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड टीम में शामिल कुछ महिला क्रिकेटर्स खेल के अलावा राज्य को अन्य तरह से भी सेवाएं दे रही है। प्रीति भंडारी पुलिस विभाग में है तो वही गेंदबाज अंजलि कठायत एक सरकारी शिक्षक हैं। अंजलि कठायत चकराता देहरादून में स्थित गर्ल्स स्कूल में फिजिकल एजुकेशन की सहायक अध्यापिका के रूप में सेवाएं दे रही है।

गर्ल्स इंटर कॉलेज जीआईसी ढुंगीधार से हाई स्कूल और इंटर की पढ़ाई करने वाली अंजलि ने नई टिहरी से बीएससी की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने श्रीनगर से B.P.Ed. और M.P.Ed. की पढ़ाई की है। अंजलि के प्रदर्शन पर गौर करें तो उन्होंने वनडे टूर्नामेंट में अब तक चार मुकाबले खेले हैं और 8 विकेट अपने नाम किए हैं।

अंजली कठायत मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के कोंड गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम रंजीत सिंह कठायत और मां का नाम आनंदी कठायत है। उनका परिवार खेती से जुड़ा है। अंजलि पिछले 10 वर्षों से क्रिकेट खेल रही हैं। वो अपना आदर्श महेंद्र सिंह धोनी को मानती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top