Sports News

गड़ीनेगी निवासी अवनीश के शतक ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पहली बार फाइनल में पहुंचा  

Ad

Uttarakhand Under-23 Team: Final: अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। मुकाबले में उत्तराखंड ने कर्नाटक को 6 विकेट से हराया। कर्नाटक द्वारा दिए गए 231 रनों के लक्ष्य को उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने 13 गेंदे शेष रहते हासिल कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 230 बनाएं। कर्नाटक की ओर से बल्लेबाजी में यशवर्धन प्रताप ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हुआ। उत्तराखंड के लिए सत्यम, अंकित, और देवेंद्र ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज कार्तिक भट्ट केवल एक रन बनाकर पवेलियन ने लौट गए। इसके बाद टीम की सबसे भरोसेमंद जोड़ी अवनीश सुधा और कमल कन्याल ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। कमल 45 में बनाए। इसके बाद सुधा और आर्यन शर्मा के बीच चौथे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी हुई जिसने मुकाबले को उत्तराखंड की ओर मोड़ दिया।

आर्यन ने 48 रन बनाए तो वहीं अवनीश सुधा ने टूर्नामेंट का तीसरा शतक जड़ा। उन्होंने 121 रनों की पारी खेली जिसकी बदौलत उत्तराखंड टीम ने पहली बार अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। साल 2018 से घरेलू क्रिकेट सर्किट में भाग ले रही उत्तराखंड क्रिकेट टीम के लिए यह एक बड़ा मौका है। 5 सालों में टीम में काफी कुछ हासिल किया है लेकिन फाइनल में पहुंचना अब तक का सबसे बड़ा कीर्तिमान है। उत्तराखंड टीम को फाइनल में पहुंचने की हार्दिक बधाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top