Sports News

करूण नायर का IPL में भी कमाल… 1077 दिन बाद खेला मैच और 7 साल बाद जड़ा अर्धशतक

Ad

Karun Nair: Cricket: IPL: Comaback: क्रिकेट में कमबैक की कई कहानियां है लेकिन भारत में करूण नायर जैसी किसी की कहानी नहीं होगी। एक छोटी पारी कई खिलाड़ियों का करियर बना देती है तो वहीं इस खिलाड़ी ने तो भारत के लिए टेस्ट में तेहरा शतक जड़ा था। जब लगा कि ये खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह पक्का कर चुका है पर 2017 के बाद टीम से बाहर कर दिया गया। करूण नायर किस स्थिति से गुजरे, ये उनसे बेहतर कोई नहीं जानता, इस खिलाड़ी ने अपनी मेहनत से 2024-2025 में घरेलू क्रिकेट सीजन में रन बनाने का जो काम शुरू किया था, वो आईपीएल में भी जारी रखा है।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार आईपीएल से उन्हें केवल 50 लाख रुपये में खरीदा था। घरेलू सीजन में नायर का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, जिसमें उनके 9 शतक शामिल थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ करूण नायर को 2025 सीजन में अपमा पहला मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने जो काम घरेलू क्रिकेट में किया वो आईपीएल में भी कर दिया। उन्होंने पूरे 1077 दिन बाद अपना पहला आईपीएल मैच खेला, सिर्फ 22 गेंदों में धुआंधार अर्धशतक जमा दिया।

करूण नायर ने 2022 के बाद आईपीएल का मैच खेला और 40 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 12 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। करूण नायर ने अपनी पारी से करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को खुश कर दिया। हर किसी ने करूण की पारी को सलाम किया और ये दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को भी मिला। करूण नायर को मौके का इंतजार था, दिल्ली के लिए उन्होंने पहले मैच में जो पारी खेली है, उससे एक बात तो साफ है कि कैपिटल्स उन्हें अगले 4-5 मुकाबलों में मौता मिलेगा यानी नायर टीम इंडिया में अपनी दावेदारी को और मजबूत करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top