Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:गौलापार की निर्जला ने सबसे ज्यादा विकेट झटके और रन बनाए, उत्तराखंड 10 विकेट से जीता

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड की महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है। 2023-2024 सीजन में सीनियर महिला टीम ने T-20 टूर्नामेंट के फाइनल में भी जगह बनाई थी। सीनियर टीम की राह पर अब अंडर-15 टीम भी निकल पड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड ने लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में त्रिपुरा को 10 विकेट से हराया। उत्तराखंड के लिए एक बार फिर निर्जला मेहरा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में तीन विकेट तो वहीं बल्लेबाजी में नाबाद 32 रन बनाए। निर्जला ने शुरुआती दो मुकाबले में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हल्द्वानी गौलापार निवासी निर्जला मेहरा वेंडी क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करती हैं।

उत्तराखंड और त्रिपुरा के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरा ने 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 47 रन बनाएं। उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में निर्जला मेहरा ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए। अंशिका रावत, यवनिका, वैष्णवी को एक-एक विकेट मिला। जवाब में उत्तराखंड महिला टीम की शुरुआत शानदार रही और 48 रनों के लक्ष्य को उन्होंने 10.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। उत्तराखंड के लिए निर्जला ने सर्वाधिक 32 और वैष्णवी ने नाबाद रनों की पारी खेली। उत्तराखंड ने टूर्नामेंट में लगातार दो मुकाबले अपने नाम कर लिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top