Sports News

उत्तराखण्ड खबर: कोचिंग में करियर बनाने का मौका, BCCI लेवल A कोचिंग कोर्स के लिए UCCC ने मांगे आवेदन

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड क्रिकेट को घरेलू क्रिकेट में बीसीसीआई से अनुमति मिलने के बाद खिलाड़ियों के अलावा राज्य के पूर्व खिलाड़ियों के लिए भी कई मौके सामने आ रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad

अंपायर, स्कोरर और वीडियो एनेलिस्ट कोर्स के बाद कोच के रूप में अपना भविष्य बनाने दिशा में काम कर रहे पूर्व खिलाड़ियों के लिए मौका है। डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत उत्तराखंड क्रिकेट कंसेस कमेटी राज्य में लेवल ए कोचिंग कोर्स करा रही है। यह कोर्स बीसीसीआई की नेशनल क्रिकेट एकेडमी द्वारा फरवरी 2019 में आयोजित  किया जाएगा।

इस कोर्स के लिए इच्छुक कोच व खिलाड़ी 10 जनवरी 2019 तक [email protected] मेल पर अपना रिज्यूमें भेज कर आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स के लिए खिलाड़ी के रूप में आवेदनकर्ता की उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं आवेदनकर्ता ने विश्वविद्यालय क्रिकेट खेली होनी चाहिए।

राज्य में संसाधनों की कमी होने के कारण उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम (सभी वर्ग) के कोच दूसरे राज्य से बीसीसीआई ने नियुक्त किए थे। इन संसाधनों को पूर्ण करने के लिए उत्तराखंड क्रिकेट कंसेस कमेटी (बीसीसीआई की नेशनल क्रिकेट एकेडमी) के मार्गदर्शन तले कोर्स करवा रहा है। इससे पहले दिसंबर की शुरुआत में उत्तराखंड क्रिकेट कंसेस कमेटी अंपायर, स्कोरर और वीडियो एनेलिस्ट के लिए आवेदन मांगे थे।

उत्तराखण्ड के बीसीसीआई मान्यता प्राप्त कोच

  • मनोज रावत, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी देहरादून – लेवल-बी
  • इंदर जैठा, हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी-लेवल-ए
  • रवींद्र सिंह नेगी-अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी देहरादून – लेवल-ए
  • पारितोष वैद्य – केंद्रीय विद्यालय देहरादून-लेवल-ए
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top