Uttarakhand News

क्रिकेट के मैदान पर फिर छाए उत्तराखंडी, स्टेट चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान से उत्तराखण्ड के लिए अच्छी खबर आने का सिलसिला जारी है। स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में राज्य की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। उत्तराखण्ड ने सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश को 18 रनों से हराया।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले साल उत्तराखण्ड ने हरियाणा को हरा खिताब पर कब्जा जमाया था और इस बार भी टीम एक बार फिर खिताब को अपने नाम करने की कोशिश करेगी। फाइनल मुकाबले में उत्तराखण्ड का सामना राजस्थान से होगा। वही राजस्थान ने सेमीफाइनल में दिल्ली को हराया है। दोनों ही टीमों के बीच खिताब के लिए 8 फरवरी को भिड़त होगी।

सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखण्ड टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 155 रन बनाए। बल्लेबाजी में उत्तराखण्ड की ओर से यमन ने 57 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 25 ओवरों मे 137 रन ही बना सकी और मुकाबला 18 रनों से उत्तराखण्ड के पक्ष में रहा।

एसएसपीएफ के स्टेट कॉर्डिनेटर उमेश जोशी ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। इस जीत से हल्द्वानी में क्रिकेट फैंस खासा खुश है। शहर के 4 युवा इस टीम में शामिल है। एसएसपीएफ के नैनीताल जिला कॉर्डिनेटर दान सिंह कन्याल और ऊधमसिंह नगर जिला कॉर्डिनेटर दान सिंह भंडारी ने कहा कि लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम को बधाई। हमें उम्मीद है कि टीम इस बार फिर भी खिताब पर कब्जा जमाएगी। इस मौके पर उनके साथ इंदर जैठा, महेंद्र बिष्ट और धीरेंद्र डालाकोटी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top