Viral

वर्ल्ड कप खेलने गया श्रीलंका टीम का खिलाड़ी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Ad

नई दिल्ली: टी20 विश्प कप से श्रीलंका की टीम के बाहर होने के बाद एक बड़ा ही गंभीर मामला सामने आया है। श्रीलंका के खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। दनुष्का गुनतिलका इंजरी के बाद टीम से बाहर हो गए थे। मगर इसके बावजूद वो श्रीलंका नहीं गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि श्रीलंका की टीम ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी आखिरी मैच खेला था। पीटीआई के मुताबिक गुनातिलकाको सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उन्हें छोड़कर बाकी की टीम श्रीलंका के लिए रवाना हो गई है। गौरतलब है कि गुनतिलका चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। गुनतिलका हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण टीम से बाहर हुए थे।

बल्लेबाज ने श्रीलंका के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। आपको बता दें कि गुनतिलका साल 2018 में भी इसी तरह की घटना में फंसे थे। तब श्रीलंकाई क्रिकेट ने उन्हें कदाचार के लिए निलंबित कर दिया था। तब वह तो बच गए थे मगर उनके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब सिडनी में उनके गिरफ्तार होने की खबर ने पूरे क्रिकेट जगत में हंगामा खड़ा कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top