Entertainment

Video: प्रिया प्रकाश ने गाना गाकर दी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि, फैंस के निकले आंसू

Ad

नई दिल्ली: श्रीदेवी यानी बॉलीवुड की चांदनी अब हमारे बीच नहीं है। उनका शनिवार रात दुबई में निधन हो गया। इस घटना ने पूरे देश को सकते में डाल दिया है। बॉलीवुड ही नहीं दुनिया भर के फिल्मी जगत से बॉलीवुड की इस अद्धभूत अदाकारा को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस बुरे वक्त में बुरा बॉलीवुड श्रीदेवी के परिवार के साथ खड़ा है। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार रात मुंबई पहुंचा। उनका पार्थिव शरीर मुकेश अंबानी के निजी वाहन से भारत पहुंचा। दुबई पुलिस की जांच के चलते श्रीदेवी का पार्थिव शरीर 3 दिन बाद भारत पहुंचा। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है। 12:30 बजे तक श्रीदेवी को अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी और 3.30 बजे एस.वी. रोड स्थित विले पार्ले वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट पर अंत्येष्टि होगी। बता दें कि श्रीदेवी दुबई अपने भांजे की शादी में गई थी। शनिवार को बाथटब में गिरने से उनकी मौत हो गई। पहले बताया जा रहा था कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। लेकिन बाह में पोर्टमार्टम में सामने आया कि उनकी मौत पानी में डूबने से हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले वायरल हुई प्रिया प्रकाश वारियर ने भी बॉलीवुड की महान अभिनेत्री श्रीदेवी को गाना गाकर श्रद्धांजलि दी है। इस गाने को गाते वक्त वो भावुक भी नजर आ रही है। ये गाना फैंस को भी भावुक कर रहा है। ये गाना 2006 में आई करण जौहर की फिल्म ‘कभी अलविदा न कहना’ का है। इस गीत को गाकर प्रिया ने श्रीदेवी श्रद्धांजलि दी है। प्रिया के इस गीत को सोशल मीडिया पर डालते ही वायरल हो गया है। लोगों ने इस गीत के माध्यम से श्रीदेवी को कमेंट कर श्रद्धांजलि दे रहे है। इस खबर को पढ़ने वाले भी यूट्यूब पर ‘प्रिया प्रकाश श्रीदेवी सॉग’ सर्च कर देख सकते हैं।

https://twitter.com/priyapvarrier/status/968329033711783936

ADVERTISEMENTS Ad
To Top