National News

राहुल पहले पीएम मोदी से गले मिले, फिर मारी आंख, लेकिन वायरल हो गई प्रिया प्रकाश

Ad

नई दिल्ली: लोकसभा सदन में कुछ ऐसा हुआ जिसके सामने आने के बाद वो देश में सुर्खियों का विषय बन गया। शुक्रवार को मोदी सरकार के खिलाफ पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी भाषणा दे रहे थे। उन्होंने मोदी सरकार को किसानों, राफेल डील और नोटबंदी के विषय पर बात कर निशाने पर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि मोदी जी आप मुझसे ईर्ष्या करते होगे लेकिन मैंने आपके लिए इस तरह का कोई भाव अपने अंदर नही रखा है। राहुल ने 35 मिनट के भाषण में कई चीजे बोली लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने सभी को चौकाया। राहुल उसके बाद अपने स्थान से उठकर पीएम मोदी के पास गए और उन्हें लगे लगा लिया। इसके बाद सदन में जोरों से तालियां बजने लग गई।

https://www.facebook.com/thelallantop/videos/1898205683819599/

अपनी सीट पर जाने के बाद राहुल गांधी अपने किसी साथी को आंख मारने लगे। उनके ऐसा करते ही वह एक बार फिर ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं।

https://www.facebook.com/thelallantop/videos/1898236427149858/

बीते दिनों साउथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था जिसमें वह आंख मारती हुई नजर आती हैं।

राहुल की इस हरकत के बाद लोग उन्हें प्रिया प्रकाश से जोड़ने लगे है।’rahul ki Jhappi’ हैशटैग के साथ एक यूजर ने ट्वीट किया कि ‘राहुल गांधी आंख मारकर प्रिया को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं।’

वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने राहुल और प्रिया के लिए कुछ रोचक पोस्ट भी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top