Haridwar News

एसएसपी की कार का एक्सीडेंट होने से हड़कंप, बाल बाल बचा स्कूटी सवार!

Ad

हरिद्वार: रविवार को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जब ऑन ड्यूटी किसी काम से जा रहे थे तो उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। उनकी सरकारी गाड़ी में एक स्कूटी सवार युवक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत ये रही कि किसी को चोट नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह रविवार की सुबह जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के साथ ब्रीफिंग में जा रहे थे। इसी दौरान दोनों अधिकारी जिला अधिकारी की गाड़ी में सवार थे। तभी पीछे से आ रही एसएसपी को गाड़ी में आकाश नामक युवक ने टक्कर मार दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक का भी हाल चाल जाना। किसी को कोई चोट नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top