Nainital-Haldwani News

स्कूल इंडिया क्रिकेट कप:बल्लेबाजों का बुरा हाल, DPS और गुरुकुल स्कूल की जीत में चमके गेंदबाज

Ad

हल्द्वानी:मेलकानी क्रिकेट ग्राउंड में SSPF द्वारा आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट कप में शुक्रवार को गुरुकुल स्कूल और डीपीएस लामाचौड़ हल्द्वानी ने जीत हासिल की। पहला मुकाबला गुरुकुल इंटरनेशनल और ABM स्कूल के बीच हुआ।  पहले बल्लेबाजी करने उतरी एबीएम की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 84 रन बनाएं ।

ADVERTISEMENTS Ad

एबीएम की ओर से बल्लेबाजी में सबसे अधिक अनिल ने नाबाद 21 रनों की पारी खेली, वहीं हर्ष ने 20 रनों का योगदान दिया। गुरुकुल की ओर से गेंदबाजी में आशीष और तुषार को दो-दो विकेट विकेट लिए। वहीं आयुष तिलारा को एक विकेट हासिल हुआ।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुकुल की टीम ने मात्र 13 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुरुकुल की ओर से बल्लेबाजी में रोहित 33 और भरत ने 22 रन बनाए। ABM की ओर से गेंदबाजी में एकमात्र विकेट अनिल को मिला। 

दिन का दूसरा मुकाबला डीपीएस लामाचौड़ और गुरु तेग बहादुर स्कूल के बीच खेला गया। गुरुतेग बहादुर स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवरों में 88 रन बनाए। गुरुतेग की ओर से बल्लेबाजी में प्रियांशु ने 18 और युवराज ने 13 रनों की पारी खेली। DPS लामाचौड़ की ओर से निर्मल और राहुल ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए, तो वहीं अभिनव पंत को दो विकेट हासिल हुए। बल्लेबाजी करने उतरी डीपीएस स्कूल की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। डीपीएस की ओर से बल्लेबाजी में रक्षित डालाकोटी 27 और राहुल ने 23 रनों की पारी खेली। एसएसपीएफ जिला कोऑर्डिनेटर दान सिंह कन्याल ने बताया कि शनिवार को भी दो मुकाबले खेले जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top