Nainital-Haldwani News

SSPF स्कूल इंडिया कप में चंपावत और देहरादून ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

Ad

हल्द्वानी के चकलुवा मेलकानी क्रिकेट ग्राउंड में स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के द्वारा आयोजित अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला चंपावत और उधमसिंह नगर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंपावत ने 10 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। उधमसिंह नगर की ओर से गेंदबाजी में उज्जवल गुप्ता और अहमद खान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी उधम सिंह नगर की पूरी टीम 121 रनों पर ढेर हो गई। चंपावत की ओर सुनील और शेखर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENTS Ad

दिन का दूसरा मुकाबला देहरादून और हरिद्वार के बीच खेला गया। हरिद्वार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए हरिद्वार की ओर से तजदीप ने सबसे ज्यादा 28 रनों की पारी खेली। देहरादून की ओर से अनमोल शाह ने दो विकेट अपने नाम की किए। लक्ष्य पीछा करने उतरी देहरादून ने यह मैच 5 विकेट से अपने नाम किया। देहरादून की ओर से सबसे ज्यादा आरव ने 40 रनों की पारी खेली।  इस अवसर पर स्टेट कोऑर्डिनेटर उमेश जोशी जिला कोऑर्डिनेटर दान सिंह कन्याल, दान सिंह भंडारी ,धीरेन डालाकोटी,पूर्वी डालाकोटी, विनय जोशी एवं महेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top