Nainital-Haldwani News

पहाड़ से निकलकर बनाई पहचान, अब युवाओं को मिल रहा है 15 हजार में स्टार्टअप करने का मौका

Ad

आपके पास 15 हजार में स्टार्टअप शुरू करने का मौका,हल्द्वानी के बिष्ट उद्योग की मुहिम

हल्द्वानी: पहाड़ों मे रोजगार नहीं होने से सैकड़ों लोगों को पलायन करना पड़ा। रोजगार के चलते लोग अपने घर दूर हुए लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने संकल्प किया कि अपने काम से पहाड़ के लोगों को रोजगार देंगे। धीर-धीरे रोजगार ने स्वरोजगार की शक्ल ले ली और आज वह गर्व से बोलते हैं कि हमने अपने पहाड़ को कुछ दिया है। हल्द्वानी कमलुवागांजा स्थित बिष्ट कैंडल एंड लाइट ट्रेडिंग कंपनी को लोग ” बिष्ट उद्योग ” के नाम से जानते हैं। पिछले एक दशक से कंपनी लोगों को सेवा दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रबंधक रमेश सिंह बिष्ट कहते हैं कि राज्य के मैदानी इलाकों में पहाड़ से आए लोग ही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन सबसे बड़ी समस्या है। जब गांव में लोग नहीं होंगे तो जानकारी का आभाव होगा। इन्ही चीजों को ध्यान में रखते हुए हमारी काम कर रही है। हमें खुद तो आगे बढ़ना है और साथ दूसरों को भी आगे बढ़ाना है।

हमारी कंपनी से कोई मशीन ले जाता है तो ये जिम्मेदारी कंपनी की होगी कि उन्हें मशीन के संचालन की पूरी जानकारी दें। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के सैकड़ों लोग कंपनी से सेवा ले रहे हैं। घरों में जाकर भी कंपनी लोगों को सेवा दे रही है। उनका कहना है कि यू तो हम पूरे भारत में सेवा दे रहे हैं लेकिन पहाड़ों में युवाओं को मंच देने में एक अलग खुशी मिलती है। इसी सोच के साथ बिष्ट उद्योग की स्थापना की गई थी। इसके अलावा हम पर्यावरण को शुद्ध रखने पर भी जोर देते हैं और पेपर का दोबारा इस्तेमाल कैसे किया जाए ये भी हम अपने ग्राहकों को सिखाते हैं।

किसी भी जानकारी के लिए ग्राहक https://www.bishtudhyog.com/ पर जा सकर हमसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी ऑनलाइन ऑर्डर भी रिसिव करती हैं। किसी युवा को अगर स्वरोजगार हेतू कोई भी जानकारी हासिल करनी है तो वह 9639565309, 9720412107 और 9917995494 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

हमारी कंपनी युवाओं व सभी को स्वरोजगार के मौके देने पर जोर देती है। यहां पर पेपर रूई मेकिंग डोना मशीन, पेपर कप मशीन, पेपर बैग मशीन, अगरबत्ती मेकिंग मशीन, धूपबत्ती मशीन, कपूर मेकिंग मशीन, वूलन बैग मेकिंग मशीन, साबिन व सर्फ मेकिंग मशीन, चप्पल मेकिंग मशीन, कील मेकिंग मशीन, मसाला मेकिंग मशीन, गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन, नोटबुक मेकिंग मशीन,चाऊमीन मेकिंग मशीन और रूई बत्ती मेकिंग मशीन उपलब्ध है। यह सभी मशीन कंपनी द्वारा बनाई जाती है। मशीनों की कीमत मात्र 15 हजार से शुरू होती है। इसके अलावा कंपनी की ओर से मशीनों में लगने वाला कच्चा माल भी कंपनी ही उपलब्ध कराती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top