Nainital-Haldwani News

स्टार्टअप हो तो ऐसा…हल्द्वानी निवासी गगन त्रिपाठी को अब सीएम धामी ने दिया अवार्ड

Ad

हल्द्वानी: अभिनव प्रयास सफलता की गारंटी तो नहीं होते मगर सफलता की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी जरूर होते हैं। हल्द्वानी निवासी गगन त्रिपाठी का स्टार्टअप प्लांट ऑर्बिट तमाम युवाओं को प्रेरित कर रहा है। गगन त्रिपाठी को भारत पिचेथोन स्टार्टअप अवार्ड से नवाजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में हैंड स्टार्ट नेटवर्क फाउंडेशन के आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान गगन को दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पिचेथोन शार्क टैंक इंडिया की तरह स्टार्टअप को सपोर्ट करता है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी 16 स्टार्टअप इन्वेस्टर ने अपने बिजनेस आइडिया पिच किए थे। अब अल्मोड़ा में एडिशनल रूलर बिजनेस इनक्यूबेटर आयोजित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुखानी निवासी गगन त्रिपाठी को उनके स्टार्टअप प्लांट ऑर्बिट के लिए भारत पिचेथोन अवार्ड दिया है।

गौरतलब है कि पंतनगर विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र गगन त्रिपाठी प्लांट ऑर्बिट के माध्यम से 400 से अधिक इनडोर और आउटडोर पौधों को पूरे देश में पहुंचाते हैं। गगन त्रिपाठी ने कहा कि प्लांट ऑर्बिट अगले कुछ वर्षों में व्यापक रूप से देश के हर राज्य में होगा। उन्होंने कहा कि प्लांट ऑर्बिट गूगल की 5 टॉप सर्चिंग कंपनियों में एक है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top