Uttarakhand News

लीक पेपर से पत्नी की नौकरी लगवाने वाला UKSSSC का पीआरडी कर्मचारी गिरफ्तार

Ad

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तरीय परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ ने अबतक 33 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी का सिलसिला अभी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर गिरफ्तारी के साथ घोटाने का पूरा नेटवर्क सामने आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब यूकेएसएसएससी के पीआरडी कर्मचारी संजय राणा निवासी भीमतला जिला चमोली को स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि आरोपित ने बर्खास्त पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर में लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी करवाई थी।

इसके बाद उसने अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर उसका चयन भी करवाया था। एसटीएफ ने आरोपित के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद कर लिया है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी दी और बताया कि संजय राणा वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था। गौरतलब है कि पेपर खरीदने वाले अभ्यर्थियों को भी चिन्हित कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top