Champawat News

UKSSSC मामले में लोहाघाट का शिक्षक गिरफ्तार, 40 छात्रों को बांटा था पेपर…

Ad

लोहाघाट: एसटीएफ का कड़ा एक्शन लगातार जारी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की मुश्किलें अब हल होती नहीं दिख रही हैं। आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसे हल्द्वानी से गिरफ्तार किए गए शशिकांत का राइट हैंड बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मंगलवार को कुमाऊं में लोहाघाट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने अबतक 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पीसीओ चलाने वाला बलवंत इलेक्ट्रानिक सामान बेचता था। बाद में वह शिक्षक बन गया था। 

एसटीएफ ने बताया कि आरोपी बलवंत ने उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत के माध्यम से पेपर लीक किया था। जानकारी के मुताबिक उसने करीब 40 छात्रों को इकठ्ठा कर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। छात्रों को चिन्हित किया जा चुका है। आगे और भी गिरफ्तारी होंगी, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top