Nainital-Haldwani News

बनभूलपूरा में अतिक्रमण तोड़ने के दौरान पत्थरबाजी, पुलिस को मिले ड्रोन के कई फुटेज

Ad

Haldwani News: हल्द्वानी के बनभूपुरा में मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस प्रशासन और पत्रकारों पर पत्थरबाजी की गई। इस मामले में तूल पकड़ लिया है और पूरे राज्य में इसकी चर्चा है। बता दें कि गुरुवार को नजूल की भूमि पर बनें मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची थी। इस बीच स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई और देखते ही देखते उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हुए हैं ।वहीं उपद्रकारियों ने पुलिसकर्मियों प्रशासन और पत्रकारों के वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad


अतिक्रमण अभियान पूरा होने के बाद जब सब वापस लौट रहे थे तो दंगाइयों ने घरों के छत से बड़े-बड़े पत्थर नीचे फेंके, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त आदेश दे दिए हैं तो वहीं इस पूरे अभियान के दौरान प्रशासन द्वारा ड्रोन के जरिए वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी जिसके माध्यम से पत्थरबाजी कर रहे लोगों की पहचान आसानी से हो पाएगी। पुलिस पत्थरबाजों की पहचान में जुट गई और जल्द गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

दूसरी ओर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण। बनभूलपुरा थाने के भवन के साथ ही जले हुए वाहनों को देखा। डीएम ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील है। कर्फ़्यू के साथ ही उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश जारी हो गए हैं। डीएम ने कहा स्थिति पर बनी हुई है हमारी नजर, घायलों का कराया जा रहा बेहतर उपचार।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top