Dehradun News

उत्तराखंड की बेटी समीक्षा ने स्कूटी पर लगाया चाय का स्टॉल, आपका दिल छू लेगी ये कहानी

Ad

देहरादून: जीवन में कभी कभी मजबूरी और बेबसी भी आपको ऐसी राह दिखा देती हैं, जिसे भगवान ने आपके लिए ही चुना होता है। देहरादून जनपद की समीक्षा भले ही 12वीं कक्षा में पढ़ती है। लेकिन बेटी की मेहनत, समझदारी और लगन से आप उसकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकेंगे। पिता की बीमारी के बाद घर संभालने के लिए समीक्षा ने स्कूटी पर चाय का स्टॉल लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, समीक्षा के पिता को बैकबोन ट्यूमर है। यही कारण है कि वो अब काम नहीं कर सकते। समीक्षा का एक छोटा भाई है, जो सातवीं कक्षा का छात्र है। घर में बड़ी होने के कारण परिवार का भरण पोषण करने की जिम्मेदारी समीक्षा के कंधों पर आई तो उसने भी हार नहीं मानी। विपरीत परिस्थितियों से हार मानने के बजाय समीक्षा ने इसका सामना करते हुए फैसला किया।

बता दें कि समीक्षाने स्कूटी पर ही चाय का स्टॉल लगाने का आइडिया अपने पिता को दिया। जिसके बाद पिता ने अपनी बेटी की होशियारी और समझ का प्रोत्साहन करते हुए स्कूटी पर ही एक स्टाल तैयार करवाया। अब समीक्षा काफी अच्छे से अपनी दुकान चला रही है। समीक्षा बताती है कि वह बारहवीं के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स करना चाहती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top