Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में आखिर आवारा सांड को किया गया ट्रैंकुलाइज, पांच दिन में मचाया खूब आतंक

Ad

हल्द्वानी: बेसहारा पशुओं का सड़कों पर घूमने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इधर, हल्दूपोखरा नायक गांव में पांच दिन से आवारा सांड ने आतंक मचाया हुआ है। जानकारी ये भी है कि सांड ने एक युवक पर हमला कर उसकी पसलियां तोड़ दी। जबकि दूसरे युवक का कान सींग मारकर फाड़ दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि, अब ग्रामीणों की मदद से डाक्टर ने सांड को ट्रैंकुलाइज कर लिया है। फिलहाल उसे आबादी से दूर जंगल में छोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों घायलों को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक राह चलते लोगों पर वह हमला कर रहा था।

विगत दिनों कुसुमखेड़ा से मार्निंग वाक पर आए एक बुजुर्ग को सांड ने उठाकर पटक दिया था। बताया ये भी गया कि डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। मगर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सांड के हमले में घायल विजय राणा व श्याम कश्यप को एसटीएच में भर्ती किया गया है। शनिवार को पशु चिकित्सक ने उसे ट्रैंकुलाइज किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top