Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में एक दुकान से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Ad

Uttarakhand News: Haldwani News: हल्द्वानी में महिला सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और लालकुआं तहसीलदार कुलदीप पांडे के नेतृत्व में फतेहपुर-काठघरिया मार्ग पर संवेदनशील इलाकों में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान एक दुकान से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें देशी शराब के 21 पाउच, 21 पैकेट कंट्री मेड और 15 बोतल अंग्रेजी शराब शामिल थीं। आबकारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने जब्ती की कार्रवाई की और आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें ताकि सख्त कार्रवाई हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top