CM Corner

चारधाम यात्रा बदनाम करने वालों पर सख्ती, CM धामी बोले…अब नहीं बख्शेंगे

Ad

Char Dham Yatra | Fake News Action | Uttarakhand News | Kedarnath Yatra | CM Dhami : चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है…जहां भ्रामक वीडियो और अफवाह फैलाने वालों पर अब सख्ती शुरू हो गई है।

राज्य सरकार ने साफ संदेश दिया है कि चारधाम यात्रा की छवि खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी कड़ी में रुद्रप्रयाग जिले में एक भ्रामक वीडियो वायरल होने पर थाना सोनप्रयाग में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए यह गलत जानकारी फैलाई जा रही थी कि केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं करने दिए जा रहे हैं। प्रशासन ने इस दुष्प्रचार को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की।

सरकार के अनुसार यात्रा पूरी तरह सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं और ट्रैफिक प्रबंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके अलावा प्रशासन ने 4 से 5 अन्य संदिग्ध वीडियो भी चिन्हित किए हैं…जिनकी जांच जारी है और उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि आस्था और चारधाम यात्रा की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी भ्रामक या अपुष्ट सामग्री को शेयर करने से बचें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top