Dehradun News

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सख्ती, चालान से बचना है तो जान लें ये नियम

Delhi Dehradun Expressway Rules
Ad

Delhi Dehradun Expressway Rules | Speed Limit India Highway | NHAI Safety Guidelines | ANPR Camera System | Economic Corridor Launch : देहरादून में आज प्रधानमंत्री Narendra Modi ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आधिकारिक उद्घाटन किया। करीब 11,963 करोड़ रुपये की लागत से बना 213 किलोमीटर लंबा यह इकोनॉमिक कॉरिडोर अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त नियम लागू किए गए हैं। पैसेंजर कारों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा तय की गई है…जबकि भारी वाहनों के लिए यह सीमा 80 किमी प्रति घंटा रखी गई है।

इन नियमों के पालन के लिए National Highways Authority of India ने एडवांस्ड तकनीक का इस्तेमाल किया है। पूरे मार्ग पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं…जो नियम तोड़ने पर स्वतः चालान जारी करेंगे।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग ने कई जरूरी गाइडलाइंस भी जारी की हैं। वाहन चालकों को सफर से पहले एंट्री और एग्जिट पॉइंट तय करने, लेन अनुशासन का पालन करने और ओवरटेकिंग के लिए ही दाईं लेन का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

साथ ही एक्सप्रेसवे पर वाहन रोकना, यू-टर्न लेना, मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना और शराब पीकर गाड़ी चलाना सख्त मना है। इमरजेंसी की स्थिति में वाहन को किनारे लगाकर हेल्पलाइन के जरिए पेट्रोलिंग टीम से संपर्क करने को कहा गया है।

पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचने और सतर्क ड्राइविंग की अपील की गई है…खासकर देहरादून के आशारोड़ी क्षेत्र में जहां ढलान अधिक है।

इसके अलावा पूरे एक्सप्रेसवे पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है…जो हादसे की स्थिति में तुरंत अलर्ट जारी कर सहायता उपलब्ध कराता है। साथ ही ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने पर स्वतः जुर्माना भी लगाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top