Nainital-Haldwani News

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Ad


Haldwani News : शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारेाह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में यूके आर एण्ड वी स्क्वाड्रन पंतनगर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ0) अशोक सिंह राठौर ने शिरकत की। कर्नल (डॉ0) अशोक सिंह राठौर ने द्वारा नई कैबिनेट को विधिवत पद, गोपनियता एवं कर्तव्यनिष्ठता की शपथ दिलाई गई।

ADVERTISEMENTS Ad

कैबिनेट में कक्षा बारहवीं के छात्र दीपक भट्ट को हेड बॉय, कक्षा बारहवीं की छात्रा अंजली अधिकारी को हेड गर्ल के रूप में शपथ दिलाई गई। कक्षा बारहवीं के छात्र केतन सिंह बोरा स्पोर्ट्स कैप्टन, दीक्षित पांडे स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन, मयंक नेगी कल्चरल हेड तथा प्रकृति पाठक ने लिटरेरी हेड के रूप में शपथ ग्रहण की।

गोल्ड हाउस से कैप्टन सौम्य कविदयाल, वाइस कैप्टन तान्या सिंह, ग्रीन हाउस से कैप्टन लोकेश पांडे, वाइस कैप्टन स्वीकृति विश्वकर्मा, रेड हाउस से कैप्टन कमल कबड़वाल, वाइस कैप्टन तनुजा बिष्ट और ब्लू हाउस से हर्षित भट्ट कैप्टन तथा भावना ने वाइस कैप्टन के रूप में अपना पदभार संभालते हुए शपथ ग्रहण की।

कर्नल (डॉ0) अशोक सिंह राठौर ने स्कूल कैबिनेट के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल में राष्ट्रीयता की भावना का होना आवश्यक है ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहे। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप देश का भविष्य हैं आपके नेतृत्व कौशल को देखते हुए आप इस पद पर चयनित हुए हैं आशा करते हैं कि भविष्य में भी आप अपने नेतृत्व कौशल से अपने स्कूल, समाज और देश की प्रगति में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में सबसे महत्वपूर्ण अपने माता-पिता एवं गुरुजनों की बातों का सम्मान और उनकी आज्ञा का पालन करना है।

कर्नल (डॉ0) अशोक सिंह राठौर ने बच्चों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन पर बल दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत अपने कर कमलों द्वारा कर्नल (डॉ0) अशोक सिंह राठौर, स्कूल चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने बच्चों को पद पट्टिकाएं प्रदान की एवं बैज लगाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top