Nainital-Haldwani News

नैनीताल: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

नैनीताल: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम
Ad

रामनगर: इस वक्त की बड़ी खबर ग्राम छोई से आ रही हैं। जहां एक छात्र नेता ने अपनी जिंदगी की लीला को खुद ही समाप्त कर लिया। जी हां, छात्र नेता ने खुद को फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार महाविद्यालय के ग्राम छोई निवासी 24 वर्षीय छात्र नेता गौरव फर्त्याल ने बीती रात 2 बजे के करीब अपने घर मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार जन गौरव को संयुक्त चिकित्सालय भी ले कर गए लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। फिर प्रभारी एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। बता दें कि परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। इधर, घटना के कारणों का अभी पता नही चल सका है। गौरव के निधन से छात्र-छात्राओं में दुख की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि परिजनों द्वारा बताया गया है कि गौरव ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दी है। लेकिन मृत्यु के असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा। बता दें कि गौरव फर्त्याल छोई निवासी यशवंत फर्त्याल के इकलौते पुत्र थे। वर्ष 2016 में वे रामनगर महाविद्यालय के एनएसयूआई के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे थे। गौरव के फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top