Nainital-Haldwani News

पूरा भारत देखेगा स्कूली बच्चों की प्रतिभाएं, जूनियर स्किल प्रतियोगिता के लिए यहां करें आवेदन

Ad

देहरादून: जूनियर स्किल चैंपिनयनशिप-2021 में सीबीएसई स्कूलों से कक्षा छठी से 12वीं के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और सीबीएसई द्वारा पहली बार संयुक्त रूप से पहली जूनियर स्किल चैंपनियनशिप कराई जा रही है। जिसके तहत सीबीएसई स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर कौशल प्रतिभा दिखा सकेंगे साथ ही व्यवसायिक कोर्सों के बारे में जानकारी भी पाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन के लिए https://worldskillsindia.co.in/juniorskills2021/ पर जाना होगा। पहला ग्रुप छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का होगा। दूसरा ग्रुप नौवीं और दसवीं व तीसरा ग्रुप 11वीं ओर 12वीं के विद्यार्थियों का होगा। बता दें कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 फरवरी है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड रोडवेजकर्मी वेतन अगस्त से मांग रहे हैं लेकिन मिला केवल जनवरी का

यह भी पढ़े:प्रदेश में सहायक अध्यापक बेसिक के 2600 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर HC ने लगाई रोक

बता दें कि विद्यार्थी वेब टेक्नोलाजी, आइटी साफ्टवेयर साल्यूशन फार बिजनेस, ग्राफिक डिजाइन, मोबाइल रोबोटिक्स जैसे कई विषयों के जरिए अपने कौशल का प्रदर्शन भी कर सकेंगे। स्किल चैंपियनशिप में विषय विशेषज्ञ वेबिनार के माध्यम से विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। इसमें प्रधानाचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक शामिल हो सकेंगे।

अगले चरण में प्रतिभागियों द्वारा चुने गए विषय पर कंटेंट साझा करना होगा। इसके बाद प्रस्तावों के चयन की प्रक्रिया पूरी होगी। प्रतियोगिता के टाप-21 छात्रों को वर्ल्ड स्किल इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को ओरिएंटेशन वेबिनार, 1 मार्च को स्क्रिनिंग राउंड, 6 मार्च को परिणाम की घोषणा, 9 से 16 मार्च तक स्किलवाइज आनलाइन ट्रेनिंग, 18 मार्च को क्वालीफाइंग राउंड, 23 मार्च को परिणाम की घोषणा, 26 मार्च से 2 अप्रैल तक आनलाइन ट्रेनिंग, 4 अप्रैल को सेमीफाइनल राउंड, 9 अप्रैल को परिणाम की घोषणा, 12 से 18 अप्रैल तक आनलाइन ट्रेनिंग, 24 अप्रैल को फाइनल राउंड, 25 अप्रैल को परिणाम की घोषणा व पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़े:772 नए चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू,पहाड़ के खरीदी जा रही है 132 नई एंबुलेंस

यह भी पढ़े:रेल मंत्रालय का बड़ा बदलाव,सेकेंड क्लास में सिर्फ एक सीट मिलेगी मुफ्त

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top