Uttarakhand News

उत्तराखंड के सभी हॉस्टल के छात्रों को अब भोजन के लिए देने होंगे दोगुने पैसे

Ad

हल्द्वानी: समाज कल्याण से संचालित होने वाले प्रदेश के करीब 19 छात्रावासों के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। अब छात्रों को भोजन करने के लिए पहले से डबल रुपए देने होंगे। बता दें कि जो भोजन भत्ता पहले सिर्फ 69 रुपए प्रति छात्र एक दिन के रूप में लिया जाता था। अब उसके लिए 150 रुपए देने होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में समाज कल्याण के माध्यम से छात्रों को छात्रावास यानी हॉस्टल की सुविधा दी जाती है। ऐसे करीब 19 छात्रावासों का संचालन प्रदेश में किया जा रहा है। जिनमें कुल 12 बालक और 7 बालिकाओं के हॉस्टल हैं। इनकी आवासीय क्षमता 938 विद्यार्थियों के रहने की है।

बता दें कि इन हॉस्टल में अनुसूचित जाति के बालक और बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु फ्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। बहरहाल अब विद्यार्थियों का भोजन भत्ता बढ़ा दिया गया है। इसके बढ़ने से हॉस्टल के छात्रों को एडजस्टमेंट करने में मुश्किलें हो सकती हैं। आपको बता दें कि प्रदेश के लगभग हर जिले में छात्रावास बनाए गए हैं।

किसी भी छात्रावास की स्वीकृत क्षमता 50 से अधिक भी नहीं है। दूसरी तरफ एक ही जिले में अनुसूचित जाति के सैकड़ों विद्यार्थी निशुल्क छात्रवासों में सुविधाएं लेना चाहते हैं। गौरतलब है कि क्षमता कम है, इसलिए हजारों छात्रों को जरूरी होने पर भी हॉस्टल के लाभ से वंचित रहना पड़ता है।

समाज कल्याण के सहायक निदेशक केआर जोशी ने जानकारी दी और बताया कि अनुसूचित जाति के बालक बालिकाओं के लिए बनाए गए हॉस्टल में रहने वाले छात्रों का भोजन भत्ता प्रति दिन के हिसाब से 150 रुपए किया गया है। भत्ता बढ़ने से विद्यार्थियों को उपयुक्त पोषाहार दिलाने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top