Tehri News

जम्मू से आई दुखद खबर, आतंकी मुठभेड़ में टिहरी निवासी सूबेदार अजय रौतेला शहीद

जम्मू से आई दुखद खबर, आतंकी मुठभेड़ में टिहरी निवासी सूबेदार अजय रौतेला शहीद
Ad

टिहरी: देवभूमि का एक और लाल जम्मू के पुंछ में शहीद हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टिहरी के रामपुर खाड़ी गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। बता दें कि पुंछ में आतंकी मुठभेड़ लगातार चल रही है। बीते दिनों गढ़वाल के दो जवान और शहीद हुए थे। जिनके पार्थिव शरीर आज उनके गांव पहुंचने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सूबेदार अजय रौतेला टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर ब्लाक के रामपुर खाड़ी गांव के मूल निवासी हैं। उनका परिवार वर्तमान में देहरादून क्लेमनटाउन में निवासरत है। चूंकि आतंकी मुठभेड़ अभी चल रही है इसलिए उनका पार्थिव शरीर नहीं निकाला जा सका है। बताया जा रहा है कि शहीद जवान के तीन बेटे और पत्नी हैं।

नाढ़खास में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में 17 गढ़वाल राइफल के दो जवान टिहरी गढ़वाल के राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और चमोली के राइफलमैन योगंबर सिंह शहीद हो गए थे। उत्तराखंड के युवाओं की देश के प्रति जिम्मेदारी उनके जज्बे से साफ नजर आती है। युवा देश के लिए शहीद होने में एक बार नहीं सोचते। शहीदों को हम नमन करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top