Dehradun News

फुटबॉल जितना बड़ा था ट्यूमर, श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के नाम नया कीर्तिमान

Dr. Kanika Kapoor
Ad

देहरादून: श्री महंत इंद्रेश अस्पताल (SMIH) ने एक बार फिर चिकित्सा जगत में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां डॉक्टरों ने एक युवा मरीज के सीने से लगभग 1.5 किलो वजन वाला विशाल ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। यह ट्यूमर आकार में फुटबॉल जितना बड़ा था…लेकिन अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने इसे एंडोस्कोपिक यानी की-होल तकनीक के जरिए बिना बड़े चीरे के हटाया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस जटिल ऑपरेशन को डॉ. कनिका कपूर ने वीडियो-असिस्टेड थोरेकोस्कोपिक सर्जरी (VATS) विधि से अंजाम दिया। इस तकनीक की खासियत यह है कि इसमें शरीर पर छोटे-छोटे छिद्रों के माध्यम से ऑपरेशन होता है…जिससे मरीज को कम दर्द होता है रक्तस्राव कम होता है और रिकवरी भी तेज होती है। डॉ. कनिका ने बताया कि इस आधुनिक प्रक्रिया से मरीज जल्दी स्वस्थ होकर घर लौट पाते हैं…जो पारंपरिक सर्जरी की तुलना में कहीं बेहतर और सुरक्षित है।

कैंसर विभाग के प्रमुख डॉ. पंकज गर्ग ने कहा कि अब SMIH में कैंसर की सभी तरह की सर्जरी उपलब्ध हैं…जिनमें मिनिमली इनवेसिव तकनीकें भी शामिल हैं। उनका मानना है कि इस स्तर की चिकित्सा सेवाएं उत्तराखंड के लिए गर्व की बात हैं और इससे प्रदेश में विश्वसनीय कैंसर उपचार को बढ़ावा मिलेगा।

मरीज सफल ऑपरेशन के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुका है। अस्पताल प्रशासन ने महाराज जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन का आभार व्यक्त किया…जिनके सहयोग से SMIH निरंतर चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

यह सफलता न सिर्फ एक मरीज के जीवन में नया अध्याय लिखेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र में चिकित्सा के प्रति विश्वास और उम्मीदों को भी मजबूत करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top